CG Naxal News : सीएम साय बोले नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहे हैं

2025-02-09 40,453

CG Naxal News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 9 फरवरी को रायपुर में कहा कि हम जबसे सरकार में आए हैं, तभी से नक्सलवाद के खिलाफ मज़बूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। सुरक्षाबल (Security Forces) के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहे हैं। हम अपने जवानों के साहस को सलाम करते हैं कि वे इतनी बहादुरी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) का संकल्प है कि मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को समाप्त करना है। बता दें कि बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं 2 जवान शहीद (Martyr) और 2 जवान घायल हुए हैं। सीएम साय (CM Vishnu Deo Sai) ने ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Videos similaires