Maha Kumbh का संदेश एकता का संदेश होना चाहिए : CM Yogi

2025-01-25 4

प्रयागराज, यूपी : संगम नगरी में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित विराट संत सम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कितना भव्य रूप है। एक नई अयोध्या के दर्शन हो रहे हैं। एक नई काशी के दर्शन हो रहे हैं। प्रयागराज के इस नए कुंभ में भव्य और दिव्य कुंभ का दर्शन हो रहा है। आस्था और आधुनिकता एक साथ दिखाई दे रहे हैं। अविरल और निर्मल गंगा के दर्शन हो रहे हैं। यह सब इन पूज्य संतों की साधना का परिणाम है। कुंभ का संदेश एकता का संदेश होना चाहिए। ऐसा संदेश होना चाहिए कि हम जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर नहीं बंटेंगे। किसी अन्य बात के आधार पर नहीं बंटेंगे। भले ही हमारी उपासना विधि, मत और संप्रदाय अलग-अलग हों, लेकिन सबका लक्ष्य सनातन धर्म के मूल्यों की रक्षा करते हुए भारत की मजबूती होनी चाहिए, एक भारत और श्रेष्ठ भारत का होना चाहिए...।"

#MahaKumbh #MahaKumbhMela #MahaKumbh2025 #MahaKumbhMela2025 #Prayagraj #UP #SantSammelan #CMYogi #VHP

Videos similaires