Himanta Biswa Sarma ने बताया Jharkhand में कितनी सीटों पर लड़ेगी NDA की कौन सी पार्टी

2024-10-18 15

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद पार्टियां भी तैयारी में जुटी हुई हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि एनडीए गठबंधन के तहत आजसू पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा 2 सीटों पर जेडीयू, लोजपा (रामविलास) एक सीट पर जबकि बाकी बची सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी।

#jharkhandassemblyelection #ranchi #bjp #himantabiswasarma #ajsu #ljpr #jdu