पद्म विभूषण रतन टाटा नहीं रहे

2024-10-10 5

28 दिसंबर 1937 को नवल और सूनू टाटा के घर जन्मे रतन टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा के परपोते थे। वे पारसी धर्म से हैं। उनके माता पिता बचपन में ही अलग हो गए थे और दादी ने उनकी परवरिश की थी। 1991 में उन्हें टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था।
रतन टाटा की चार बार शादी होते-होते रह गई। टाटा बताते हैं कि एक बार तो शादी हो ही गई होती, जब वो यूएस में थे। पर, उनकी दादी ने उन्हें अचानक फोन करके बुला लिया और उसी समय भारत का चीन से युद्ध छिड़ गया। वे यहीं अटक गए और उस लड़की की शादी हो गई।
रतन टाटा बुक लवर थे। उन्हें सक्सेस स्टोरीज पढ़ना बहुत पसंद था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रिटायरमेंट के बाद अब वे अपने इस शौक को समय दे रहे हैं।

Free Traffic Exchange

Videos similaires