'Lawrence Bishnoi को भेजूं क्या...' बुर्कानशीं महिला ने दी Salman Khan के पिता Salim Khan को धमकी

2024-09-19 12

अभिनेता सलमान खान के परिवार को एक बार फिर धमकी मिली है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ समय पहले ही उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी की गई थी। अब उनके पिता सलीम खान को बुर्के में आई स्कूटी सवार महिला ने धमकी दी है। मामला 18 सितंबर का है। सलीम खान सुबह सैर पर गए थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार महिला बुर्के में आई और बोली, ‘क्या मैं लॉरेंस बिश्नोई को भेज दूं…’। महिला के साथ उसका एक पुरुष साथी भी था। धमकी देने के बाद दोनों फरार हो गए। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी छोटा क्रिमिनल है। बुर्के वाली महिला उसकी गर्लफ्रेंड है। इंप्रेशन जमाने के चक्कर में उन्होंने सलमान खान को धमकी देने की प्लानिंग की थी।

Free Traffic Exchange

Videos similaires