Rahul Gandhi पर Ravneet Bittu के बयान का Giriraj Singh ने किया समर्थन

2024-09-19 2

बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रवनीत सिंह बिट्टू पर एफआईआर दर्ज होने के मामले पर कहा कि रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर जो कमेंट किया है वो 200 प्रतिशत सही है, कोई देशभक्त देश के बाहर जाकर देश को गाली नहीं दे सकता। राहुल गांधी ने देश को गाली दी है, नरेंद्र मोदी देश के बाहर भारत के लीडर हैं। भारत को गाली देना, लोकतंत्र को गाली देना ये कोई देशद्रोही ही कर सकता है इनकी भी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। कर्नाटक सरकार विकास का कोई काम नहीं कर रही मुस्लिम तुष्टिकरण के सिवा ये लोग कुछ नहीं कर रहे हैं। ये जान लें जब तक देश में सनातनी बहुसंख्यक हैं तभी तक लोकतंत्र सुरक्षित है। नहीं तो कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों का भी समर्थन करती है। वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि आज वो कह रहे हैं कि मोदी का एजेंडा है, बकवास है..ये बकवास नहीं है देश के विकास का मूलमंत्र है। जब भी चुनाव देश में होता है उस वक्त लॉ एंड ऑर्डर डिस्टर्ब हो जाता है। चुनाव में खर्चा होता, गरीब का पैसा लगता। क्या 1967 से पहले देश में वन नेशन वन इलेक्शन नहीं था ?

#girirajsingh #ravneetsinghbittu #rahulgandhi #karnatakagovernment #onenationeoneelection

Free Traffic Exchange

Videos similaires