Andhra Pradesh के Tirumala में केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन

2024-07-18 14

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पहुंचे। यहां तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने भगवान वेंकटेश्वर के रंगनायक मंडपम में उन्हें रेशमी वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और भगवान का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि आज मैंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और उनसे सभी कामों के सफल होने की प्रार्थना की। नितिन गडकरी आंध्र प्रदेश के तिरुमाला के दौरे पर बुधवार शाम को पहुंचे थे। बता दें कि भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पहाड़ी शहर तिरुमाला में स्थित है।

#nitingadkari in tirupati #tirupati famous temple #Sri Venkateswara Swamy Ji Temple #nitin gadkari #viral video #viral #shorts #andhra pradesh #union minister nitin gadkari #nitin gadkari tour in andhra pradesh #nitin gadkari speech #central minister nitin gadkari #Tirumala #nitin gadkari news

Free Traffic Exchange