शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा का पुराना वीडियो वायरल, पति जहीर को लात मारते दिखीं एक्ट्रेस

2024-06-26 149

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबार आखिरकार पति-पत्नी बन गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा जहीर को पैर मारते हुए दिख रही हैं। दरअसल, सोनाक्षी और जहीर का यह वीडियो पुराना है, जो एक बार फिर वायरल हुआ है। इसमें सोनाक्षी को डराने के लिए जहीर अलमारी के अंदर छिपे रहते हैं। जब सोनाक्षी अलमारी खोलती हैं तो जहीर को वहां देखकर डर जाती हैं। इसके बाद सोनाक्षी हंसते और मजाक करते हुए जहीर को ढकेलकर वापस अलमारी में बंद कर देती हैं। इस दौरान वह जहीर को अलमारी में वापस बंद करने के लिए अपने पैर का इस्तेमाल भी करती हैं। फैंस को दोनों का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Videos similaires