बदला मौसम , तेज बारिश से लुढ़का पारा

2024-06-21 169

अजमेर. शहर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह मंद-मंद हवा चलने से राहत मिली, हालांकि धूप निकलने के बाद गर्मी और उमस ने पसीने बहाए। शाम को तेज हवा संग धूल उड़ी। घनघोर घटाओं ने तेज बरसात से शहर को तरबतर कर दिया। बरसात से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। नाले-नालियां भी बह निकले। लोगों को भीषण गर्मी और धूप से राहत मिली। अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक 36.7 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

Free Traffic Exchange

Videos similaires