मौसम वैज्ञानिक Dr Soma Sen Roy ने IANS को बताया राज्यों में कैसा होगा गर्मी का असर

2024-06-18 9

चिलचिलाती धूप और हीट वेव पर दिल्ली मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने कहा, ये हीट वेव स्थानीय नहीं है उत्तर भारत में यानी कि जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड के इन सभी राज्यों में सीवियर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। आगे का पूर्वानुमान है कि हम लोग मानसून को थोड़ा सा अग्रिम करने की सोच रहे हैं। यह सभी को उम्मीद है कि बिहार झारखंड में थोड़ा बहुत ईस्टर्न डिस्टरबेंस आने से मौसम में कुछ बदलाव होगा। बादल बढ़ने से टेंपरेचर थोड़ा कम होगा। बिहार में जैसे आज रेड अलर्ट है, कल से ऑरेंज और परसों से यह येलो हो जाएगा। झारखंड में आज ऑरेंज और कल से येलो अलर्ट रहेगा। अगर वेस्ट की बात करते हैं तो पश्चिम डिस्टरबेंस आ रहा है, एक सर्कुलेशन भी है। एक्टिविटी होने की पॉसिबिलिटी है पंजाब, हरियाणा और जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में इसके चलते हीट वेव की जो स्थिति है थोड़ा गिर जाएगी जिसके चलते आज रेड अलर्ट के बाद कल ऑरेंज अलर्ट चलेगा और उसके बाद फिर येलो अलर्ट हो जाएगा।

#Meteorologist #DrSomaSenRoy #Heatwave #WeatherCondition #weatheralert #delhi