- जैसलमेर में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री हुआ

2024-05-23 89

गर्मी का रौद्र रूप सीमांत जैसलमेर जिलावासियों को हैरान-परेशान किए हुए है। गुरुवार को बीते दिनों की प्रचंड गर्मी का दौर न केवल जारी रहा बल्कि इस सीजन का सबसे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया। गत बुधवार को यह 47.2 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को दोपहर में लू के थपेड़ों ने बाकायदा अंगारों की तपिश शरीर के खुले हिस्सों को महसूस करवाया।

Videos similaires