वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्पित किया व्यंजन नागौर. तुलसी चौक में शुक्रवार को गणेश बाल संघ की ओर से श्री गणेश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर गणपति को विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्पित किया गया।