छिंदवाड़ा। सिवनी रोड से गुजरते समय अब सिहोरामाल में भगवान शिव के दर्शन होंगे। साहू परिवार के नवनिर्मित रामेश्वरम् धाम में 81 फीट ऊंची महादेव की प्रतिमा का पूजन गुरुवार को तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने किया। उन्होंने आशीर्वाद वचन भी दिया।