कमलनाथ का बयान- दुख है कि डॉक्टरों को बार-बार हड़ताल करनी पड़ती है, हमारी सरकार आई तो...

2023-05-05 37

मध्यप्रदेश के चुनावी साल में सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर सभी वर्गों को खुश करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में अब प्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ ने डॉक्टरों की परेशानियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजधानी स्थित आवास से कमलनाथ ने कहा- हम डॉक्टरों की समस्या समझते हैं। उनको होने वाली परेशानियों से हम दुखी भी हैं। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो हम डॉक्टरों के लिए नई पॉलिसी लेकर आएंगे। जिसमें हम डॉक्टर और जनता दोनों के हितों का ख्याल रखेंगे। इसके अलावा डॉक्टरों की सभी समस्या को हम दूर करेंगे।

Videos similaires