सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में बेकाबू हुए हालात, डेढ़ लाख आबादी वाले शहर में जुटे 20 लाख

2023-02-17 3

सीहोर में पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव का आज यानी 17 फरवरी को दूसरा दिन है। इसमें शामिल होने के लिए 5 से 6 लाख लोग सीहोर में हैं। लाखों लोग आज सुबह से ही रुद्राक्ष लेने के लिए लाइन में लगे हैं। पंडित मिश्रा ने व्यवस्था होने के तमाम वादे किए थे, लेकिन सारे दावे खोखले साबित हुए। सैकड़ों लोग नाराज और दुखी हैं। यही नहीं, पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद प्रशासन की व्यवस्था भी घुटने टेकती दिखी। भोपाल-इंदौर हाईवे पर अभी भी जाम की स्थिति है। गाड़ियां रेंग-रेंगकर ही चल रही हैं। सीहोर शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख है। प्रशासन के मुताबिक, यहां 20 लाख लोग पहुंच चुके हैं। इधर, प्रदीप मिश्रा ने प्रशासन की समझाइश पर रुद्राक्ष बांटना बंद कर दिया है। आयोजन 22 फरवरी तक चलेगा, लेकिन रुद्राक्ष नहीं बांटे जाएंगे। आपको बता दें कि आयोजन के दौरान 16 फरवरी को एक महिला की मौत हो गई थी।

Videos similaires