साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने CM अशोक गहलोत का फूंका पुतला व मांगा इस्तीफा, कहा- लव अब जिहाद

2022-11-24 106

हिंदुत्व को लेकर लगातार बयानबाजी करने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी के बैरसिया में बस स्टैंड चौराहा पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से आरोपी आफताब के पक्ष में बयान दिया है, ये उस लड़की का अपमान है। लव जिहाद के चक्कर में पढ़कर लड़कियां शादी करती हैं,उन पर अत्याचार होते हैं। फिर उनके 35 टुकड़े कर दिए जाते है। उन्होंने राजस्थान सरकार को महिला विरोधी बताया और कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय भाजपा विधायक विष्णु खत्री भी मौजूद रहे।

Free Traffic Exchange

Videos similaires