सीएम केजरीवाल ने कुल्लू में निकाली तिरंगा यात्रा, Arvind Kejriwal Tiranga Yatra Himachal Pradesh

2022-06-25 26,336

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के गृह जिले में गरजे। केजरीवाल ने कुल्लू में तिरंगा यात्रा निकाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम राजनीति नहीं जानते और न ही यहां राजनीति करने आए हैं। हमारा सफर अन्ना आंदोलन से शुरू हुआ था और उसके बाद हमने पार्टी का गठन किया। देश से भ्रष्टाचार को मिटाना आम आदमी पार्टी का मकसद है। सबसे पहले दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म किया और अब पंजाब में इस ओर कदम बढ़ाए हैं। इसके परिणाम धीरे-धीरे आपके सामने आ रहे हैं। कुल्लू कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओें में भी खूब जोश दिखा।

Free Traffic Exchange

Videos similaires