हिमांशु अग्रवाल, छतरपुर. यहां एक रेप केस का मामला गरमा गया है। 19 फरवरी को एक महिला ने ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी लवलेश तिवारी पर रेप का आरोप लगाया। लवलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, बाद में छोड़ भी दिया गया। 20 फरवरी को नया मामला सामने आया। जिस महिला ने लवलेश पर रेप का आरोप लगाया था, उसके पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया गया। जिस पति पर आरोप लगे, वो OBC महासभा का जिलाध्यक्ष है। फिर क्या था, अपने पदाधिकारी पर आरोप लगते देख ओबीसी महासभा ने जमकर विरोध जताया। इतना ही नहीं, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।