अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में बांटे लैपटॉप, CM Yogi से पूछा-साढ़े चार साल कौन सी टेबलेट देते रहे आप

2021-10-29 1

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार यानी 28 अक्टूबर को आजमगढ़ में कहा कि यूपी के सीएम योगी (CM Yogi) को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, तभी तो अपने संकल्प पत्र का वादा पूरा नहीं किया। यूपी में लैपटॉप अब तक नहीं बांटा गया। अब जब मैं बांट रहा हूं तो मुख्यमंत्री परेशान हैं कि कौन आ रहा। जनता तय कर चुुकी है कि भाजपा का सफाया करना है। सपा का लैपटॉप खोलेंगे तो पता चलेगा कौन आ रहा। हम लोग नये रास्ते पर चल रहे हैं। सपा ही विकास कर सकती है। आज 130 बच्चों को लैपटॉप दिलाकर उन्हें याद दिलाना चाहते हैं। एंबुलेंस 108, 102 किसने चलाया। बदलाव से संभव हुआ की एंबुलेंस फोन करने पर आ जाती है। सरकार ने व्यवस्था को खराब की है। डायल 100 का नाम बदल दिया। अब 112 से भी पुलिस आती थी।

Free Traffic Exchange