Navratri 2021 Maa Durga Aarti : जय अम्बे गौरी, मैय्या जय श्यामा गौरी आरती, ऐसे करें दुर्गा पूजा की शुरूआत

2021-10-07 1

Maa Durga Aarti: हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना आरती के अधूरी मानी जाती है। हवन, यज्ञ और कथा आदि के संपन्न होने के बाद भी आरती की जाती है, क्योंकि पूजा के बाद आरती करना विधि-विधान के अंतर्गत आता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर लोग मां दुर्गा की आरती करते हैं। माना जाता है कि माता अम्बे गौरी की आरती करने से मनुष्य के सभी दुख दूर हो जाते हैं।