ओडिशा में आज आएंगे 12वीं के नतीजे, अभी साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट होगा घोषित

2021-07-31 47

भुवनेश्वर, जुलाई 31। कोरोना महामारी के कारण कई राज्यों में 10वीं और 12वीं के नतीजों में हुई देरी के बाद अब रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को CBSE समेत कई स्टेट बोर्ड ने भी अपने नतीजे जारी किए। इस बीच शनिवार को ओडिशा में 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में 12वीं का रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे अनाउंस कर दिया जाएगा। जो भी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वो रिजल्ट आने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Free Traffic Exchange

Videos similaires