मेरठवासियों को 30 किमी प्रति रफ्तार से चल रही धूल भरी हवा से राहत मिली तो अब तापमान ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मेरठ में पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच चुका है। आज रविवार की सुबह ही अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री पर पहुंच चुका है। बता दे कि जो तापमान होली और उससे पहले 30 डिग्री तक पहुंच चुका था मौसम में अब होली के बाद बदलाव दिखना शुरू हो गया है। जिसके चलते तापमान भी बढने लगा। होली के दिन जहां सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम वैज्ञानिक अब अप्रैल में तापमान के 40 के पार जाने का अनुमान जता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के आखिरी दिनों से ही गर्मी ने रिकार्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। लिहाजा अप्रैल, मई और जून में पिछले कई वर्षों की अपेक्षा तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। पिछले सप्ताह धूल भरी तेज रफ्तार हवा ने मेरठ ही नहीं पूरे एनसीआर के निवासियों को हलकान कर दिया था। पछुआ हवा के झोंकों के कारण लोगों का दुपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गए था। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
#UPweatheralert #Weathernews #Weatherreport
कल यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 34:6 डिग्री रहा। जो कि समान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15 था जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम था। डा0 एन सुभाष ने बताया कि 7 और 8 अप्रैल को मेरठ जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान दो—तीन दिन में 20 से ऊपर जाएगा।
बढता तापमान स्वास्थ्य के लिए घातक :—
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बढता तापमान स्वास्थ्य के लिए काफी घातक सिद्ध हो सकता है। इससे मौसमी बीमारियों के पैर पसारने का खतरा बना रहता है। डा0 तुंगवीर सिंह आर्य के अनुसार अभी वैसे ही कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है और ऊपर से बदलते मौसम के तेवर को देखते हुए मौसमी बीमारियों से भी लोगों को खुद का बचाव करना होगा।