भाजपा जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

2021-03-28 17

शाजापुर। 70 साल में कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को धोखा देकर उनका केवल वोट बटोरने का काम किया। मुसलमानों को अपना वोट बैंक  समझने वाली कांग्रेस के राज में मुसलमानों की स्थिति बद से बदतर हो गई । और देश में मुसलमान बद से बदहाल  स्थिति में पहुंच गया। हम प्रदेश भर में कांग्रेस की पोल खोलेंगे और पूछेंगे कि मुसलमानों की मसीहा बनने वाली पार्टी कॉंग्रेस के राज में मुसलमानों की स्थिति इतनी बदहाल कैसे हो गई। उक्त बातें अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री  रफत वारसी ने स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय पर गत दिनों अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष शेख रफीक के नेतृत्व मेंआयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही। 

Videos similaires