मछली का शिकार करने के दौरान युवक नदी में डूबा

2021-03-15 8

हमीरपुर जनपद के कुरारा थानाक्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में शनिवार शाम मछली का शिकार करने के दौरान एक व्यक्ति नाव से गिरा कर यमुना में डूब गया जिसका अभी तक शव बरामद नहीं हुआ परिजनों ने पुलिस पर शव को खोजने में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव निवासी शिव सिंह 35 पुत्र शंभू निषाद शनिवार शाम गांव किनारे यमुना नदी में मछली का शिकार नाव में कर रहा था अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नदी में गिर कर डूब गया घटना की जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस को दी पुलिस मौके पर गई थी लेकिन अभी तक मृतक का शव बरामद नहीं हो सका मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है एक लड़का सूरत में रहकर मजदूरी करता है मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों द्वारा लेखपाल व थाना पुलिस को सूचना दी गई थी पुलिस गई मगर औपचारिकता करके वापस लौट आई परिजनों द्वारा पुलिस से शव बरामद करने की मांग की गई है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires