जिले में 07 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

2021-03-14 6

शाजापुर 14 मार्च 2021/ कोरोना वायरस कोविड-19 के सन्दर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2021 की स्थिति में आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 117 सेम्पल में से 07 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले की स्थिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 1848 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 1790 मरीज ठीक हो गए हैं। वर्तमान में जिले में 36 मरीज पॉजिटिव है, जिनका उपचार चल रहा है। पॉजिटिव मरीजों में से 25 जिले में तथा 11 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे है। जिले में अब तक कुल 22 मरीजों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 64008 सेम्पल लिए गए है, जिनमे से 63662 परिणाम प्राप्त हुए है।