बारिश और ओले से चने की फसल सबसे ज्यादा नुकसान

2021-03-13 2

शाजापुर। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एस.एस. धाकड़ ने बताया शुक्रवार को हुई बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान चने की फसल को होगा। खेतों मे खड़ी व कटी फसलों के दाने खिर जाएंगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5-7 प्रतिशत का नुकसान हो सकता है किसान संघ के तहसील अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने बताया कि बारिश से गिली हो चुकी फसलों के सूखने पर ज्यादा असर दिखाई देगा, क्योंकि अब गर्मी के कारण फसलों से दाने गिरने लगेंगे। भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कर मुआवजा दिया जाए।

Videos similaires