शहर में बारिश से भीगी सड़कें मौसम हुआ खुशनुमा

2021-03-12 18

शाजापुर। शहर में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे बारिश हुई। जिससे सड़कें तरबतर हो गई और मौसम भी खुशनुमा हो गया। मौसम में आई ठंडक से लोगों को दोपहर में राहत मिली। दरअसल इन दिनों सुबह शाम और रात में मौसम ठंडा रहता है। जबकि दोपहर में गर्मी का एहसास होता है। ऐसे में शुक्रवार को ही बारिश से लोगों को दोपहर के समय दी गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया।