आप पार्टी के कार्यक्रम में मिटटी के तेल की बोतल लेकर पहुंचा कार्यकर्ता, कही यह बात

2021-03-06 3

आप पार्टी के कार्यक्रम में मिटटी के तेल की बोतल लेकर पहुंचा कार्यकर्ता, कही यह बात
#Aap party ke karyakaram me #Mitti ka tel lekar pahucha yuvak
मेरठ आज आप पार्टी की बैठक में जबरदस्त हंगामा हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे एक कार्यकर्ता ने अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। जिसके बार जोरदार हंगामा शुरू हो गया। अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ता के हाथ से मिटटी के तेल की बोतल छीन ली। आप पार्टी का नया जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी को बनाया गया है। अंकुश चौधरी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी दो फाड़ हो गई है। एक पक्ष के अनुज जाटव ने नए जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। अनुज का आरोप था कि जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी और मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष बालियान ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। अकरम कुरैशी वरिष्ठ महासचिव ने भी जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए। जिला अध्यक्ष पद को लेकर अब पार्टी कार्यकर्ताओं में दो फाड़ हो गया है। केजरीवाल की रैली के बाद जिला अध्यक्ष बदलकर अंकुश चौधरी को बनाया था। जिसका अन्य कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पक्षपात का आरोप लगाया है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires