नवागत सिविल सर्जन डॉ विपिन जैन ने लिया चार्ज

2021-03-05 12

शाजापुर। जिला अस्पताल सिविल सर्जन के रूप में डॉ विपिन जैन ने शुक्रवार को चार्ज संभाल लिया। उन्होंने चार्ज लेने के पहले भगवान श्री गणेश की पूजन अर्चना की और फिर कार्यभार संभाला। इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने पुष्पहार पहनाकर डॉक्टर जैन का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ शुभम गुप्ता पर प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज हुआ था। उसके बाद उन्हें सिविल सर्जन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद कलेक्टर दिनेश जैन में डॉक्टर एसडी जयसवाल को सिविल सर्जन बनाया था। किंतु उन्होंने जिम्मेदारी संभालने में असमर्थता जताई इसके बाद डॉ आनंद परमार को सिविल सर्जन नियुक्त किया गया था। किंतु उनकी नियुक्ति के दो दिन बाद ही डॉ विपिन जैन को सिविल सर्जन बनाए जाने संबंधी आदेश भोपाल से जारी हो गए इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires