लहसुन प्याज के दाम में गिरावट जारी रहने से किसानों में निराशा

2021-03-04 13

शुजालपुर। बुधवार को सिटी स्थित सब्जी मंडी परिसर में करीब साढ़े आठ हजार लहसुन और प्याज कट्टे की आवक हुई तथा वाहनों की कतार से जाम लगने से लोगों को भी असुविधा हुई। लगातार दाम गिरने से प्याज अधिकतम 28 व लहसून अधिकतम ₹51 प्रति किलो के भाव बिका। दाम गिरने से किसानों में निराशा है। करीब 10 दिन पूर्व तक ₹45 प्रति किलो के भाव बिकने वाला प्याज अब थोक भाव में ₹28 तक सिमट कर रह गया है। इसी तरह लहसुन भी ₹51 प्रति किलो के दाम बिका। व्यापारी भगवान यादव ने बताया कि आगे भी भाव में गिरावट का अनुमान है, क्योंकि अन्य राज्यों से आवक शुरू होने से बाहर माल की डिमांड कम होने के कारण भाव में कमी आई है। उधर कृषक रामसिंह ने लगातार लहसुन और प्याज के दाम गिरने को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को सभी उपज के दाम तय करना चाहिए।

Videos similaires