डॉक्टर आनंद परमार को जिला अस्पताल सिविल सर्जन पद की जिम्मेदारी मिली

2021-03-01 35

शाजापुर। जिला अस्पताल सिविल सर्जन पद पर शल्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद परमार को जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉक्टर शुभम गुप्ता पर जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज होने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर डॉ एसडी जयसवाल को सिविल सर्जन नियुक्त किया गया था। किंतु डॉक्टर जयसवाल ने इस पद पर काम करने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद अब शल्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद परमार को यह जिम्मेदारी दी गई है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires