शाजापुर: चार थानों की डायल-100 FIR एक माह से बंद, 15 दिन बाद शुरू होने की उम्मीद

2021-02-15 22

शाजापुर। शहर के लालघाटी थाना बेरछा थाना सहित अन्य दो थाना क्षेत्रों की डायल हंड्रेड एफआरबी करीब 1 महीने से बंद है। जिसके कारण लोगों को तत्काल पुलिस की सहायता नहीं मिल पा रही है। उल्लेखनीय की घटना दुर्घटना विवाद या अन्य परिस्थिति में लोगों को तत्काल पुलिस की सहायता मिल सके इस उद्देश्य से डायल हंड्रेड सेवा संचालित की जा रही है। जिले के हर थाना क्षेत्र में एक डायल हंड्रेड एफआरबी तैनात की गई है। किंतु करीब 1 महीने से जिले के चार थाना क्षेत्रों की भी खराब कर बंद है। जिसके चलते थाना क्षेत्रों में सेवा का लाभ लोगों को पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। जरूरत होने पर आसपास के थानों की मौके पर पहुंचती है। किंतु उसे ज्यादा टाइम लग जाता है। जिसके कारण लोगों को परेशानी उठाना पड़ती है। डिस्टिक कोऑर्डिनेटर नवीन ठाकुर का कहना है कि सुधार के लिए गई हुई है जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगी।

Free Traffic Exchange

Videos similaires