परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का उनके गांव में मनाया गया शहीदी दिवस

2021-02-07 2

अपने अदम्य साहस की बदौलत पाकिस्तान फौज को मौत के घाट उतारने वाले परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का शाहजहांपुर में उनके गांव में शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान राजपूत रेजीमेंट के सैनिकों और अधिकारियों ने गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दरअसल परमवीर चक्र विजेता शाहजहांपुर के कलान ब्लाक के खजूरी गांव के रहने वाले थे। 21 नवंबर 1916 को जन्मे नायक जगन्नाथ फतेहपुर राजपूत रेजीमेंट में नायक के पद पर तैनात थे। 6 फरवरी 1948 में जब वह जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर पर अपनी सैनिक सूची की सुरक्षा कर रहे थे। तभी पाकिस्तानियों ने चौकी पर हमला कर दिया। जगन्नाथ में अकेले ही पाकिस्तान के कई फौजियों को गोलियों से ढेर कर दिया। कई गोली लगने के बाद भी उन्होंने पाकिस्तान के और कई सैनिको को मार गिराया। बाद में गोलियों से छलनी होकर वह शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। आज की के शहीदी दिवस पर राजपूत रेजीमेंट के आर्मी अफसर और सैनिक उनके गांव पहुंचे। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी शहादत में सैनिकों ने गीत भी प्रस्तुत किए।

Videos similaires