पुरानी रंजिश के चलते युवक पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

2021-01-20 3

झांसी। पुरानी रंजिश के चलते खेत पर पानी दे रहे युवक पर विपक्षियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं फायरिंग कि घटना में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के ओरछा थाना अंतर्गत चक र पुर में स्थित लथेसरा गांव में रहने वाले भईयन यादव आज सुबह अपने खेत पर पानी दे रहा था। तभी दर्जन भर दबंग वहां आए और उसे गाली गलौज करते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बन्दूक से निकल रही गोलियों से खुद को बचाने के लिए भ्य्यान ने दौड़ लगा दी। तभी हमलावर उसके पीछे दौड़ते हुए पूरे इलाके में दहशत फैलाते हुए फायरिंग करते रहे। जिससे दो गोलियां उसे लग गई और वह घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा। इधर सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर भाग निकला। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया। वहीं घायल के परिजनों का आरोप है कि हमलवारों ने पुरानी रंजिश के चलते यह घटना को अंजाम दिया है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires