रायबरेली में सोमनाथ भारती पर फेंकी स्याही, विवादित भाषण के मामले में आप नेता अरेस्ट

2021-01-11 42

यूपी के रायबरेली में आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकी गई है। सोमनाथ भारती इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। रायबरेली में आज सोमनाथ भारती यूपी पुलिस के साथ कहासुनी में उलझे थे, तभी उनपर किसी ने स्याही फेंकी। इस घटना के बाद उन्हें सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रोक लिया गया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता सोमनाथ भारती रविवार को रायबरेली पहुंचे थे।

आज रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत उनके कई कार्यक्रम थे। पर आज सुबह जब वह निकलने को तैयार हुए तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद पुलिस और उनके बीच नोकझोंक चल ही रही थी कि तब तक उनके पीछे खड़े एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दीं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

आम आदमी पार्टी ने इस हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि यूपी में योगी सरकार की तानाशाही चरम पर है। संजय सिंह ने कहा कि ‘आप ने जब स्कूल, अस्पताल की बदहाली का सवाल उठाया तो आदित्यनाथ जी ने आप नेताओं को आतंकित करना शुरू कर दिया, पूर्व मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती पर रायबरेली में भाजपाईयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ को ही पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।’

Free Traffic Exchange

Videos similaires