शिक्षिका समाज सुधारक सावित्री बाई फूले के जन्मदिवस के मौके पर जारी गड़ैया एवं महिलाओं ने सभा कर रैली निकाली

2021-01-03 7

प्रयागराज: यमुनापार महान शिक्षिका समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले के जन्मदिवस के मौके पर जारी गड़ैया एवं हर्रो गांव में प्रगतिशील महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने सभा कर रैली निकाली। समाज सुधारक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सभा शुरू हुई। सभा में स्कूली छात्राओ ने सावित्रीबाई फूले के सामाजिक योगदान पर चर्चा की जिसमें आज से लगभग 190सल के शिक्षा की शुरुआत में उस अपमान की भी चर्चा की जब वो बगल के गाव में पढ़ाने जाती तो उनके उपर कीचड़ गोबर उनके उपर फेंकतऐ थे लेकिन उनका कारवां रूका नही। महिलाओं के हाथो एवं श्लोगन लिखी तख्तियो पर नारे लिखे थे। महान शिक्षिका सावित्री बाई फूले अमर रहे, बेटा बेटी एक समान सबको सस्ती शिक्षा की व्यवस्था करे भारत सरकार, दलितो के साथ भेदभाव बन्द करो, मनुवाद मुर्दाबाद, प्रगतिशील महिला संगठन जिंदाबाद आदि नारे को पूरे जोश खर्च के साथ बोलती रही विनीता पार्वती कुसुम रानी प्रेम वती, राजकुमारी, उषा देवी, निर्मला, मायावती देवी , सुषमा देवी, सहदेई, अमिषा शिम्पी खूशबू आदि महिलाओं की भागीदारी रही। 

Free Traffic Exchange

Videos similaires