छात्रवृत्ति की मांग के लिए एनएसयूआई ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

2020-12-20 5

एनएसयूआई प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने छात्रवृत्ति की मांग के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ से छात्रों ने पैदल मार्च करते हुवे जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर महामहिम राज्यपाल का ज्ञापन द्वारा अपर जिलाधिकारी सौंप कर छात्रवृत्ति की मांग की।छात्रों ने कहा कि विगत सत्र 2019-20 की छात्रवृत्ति व फेलोशिप जो अब तक नहीं मिली है,अधिकतर छात्रों की स्थिति यह है कि वह उसी छात्रवृत्ति के भरोसे आगे की पढ़ाई जारी रखते है। छात्रवृत्ति के न आने से राष्ट्र की रीढ़ छात्रों की प्रतिभा खतरे में है जिससे छात्रों में भारी रोष ब्याप्त है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि छात्र विरोधी सरकार को हम बता देना चाहते है कि अगर छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आती तो छात्र लामबंद होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम में - एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर,हरिकेश हैरी,प्रवीण यादव,गौरव विधायक,धीरेन्द्र सिंह,सत्यम कुशवाहा,अभिषेक द्विवेदी मौजूद रहे।

Free Traffic Exchange

Videos similaires