दिल्ली विधानसभा सत्र: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया 2,500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

2020-12-19 0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भाजपा शासित नगर निगमों में 2,500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए इसे राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से भी बड़ा बताया। दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इमारतों के लिए आवश्यक अनुमति देते समय नगर निगमों में हर साल 5,000-10,000 करोड़ रुपये के घोटाले होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद दुखद दिन है क्योंकि हम एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) में हुए सबसे बड़े घोटाले की बात कर रहे हैं। 2,500 करोड़ रुपये का घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से भी बड़ा है। यहां तक कि सड़कों पर भी लोग एमसीडी में भ्रष्टाचार की बात करते हैं और वहीं लोग दिल्ली सरकार के ईमानदार होने की बात भी करते हैं।’’

Free Traffic Exchange

Videos similaires