विकास बनकर वसीम करता रहा महिला का शोषण, लव जिहाद का मामला सामने, महिला थाना पुलिस कर रही है कार्यवाही

2020-12-19 12

शुक्रवार को महिला थाने में लव जिहाद के मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने नाम बदल कर महिला को शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। असलिय सामने आने पर महिला ने पुलिस को शिकायत की। मुनिनगर निवासी एक महिला की पहचान 2018 में नागदा निवासी विकास बागड़िया से पहचान हुई थी। पहचान के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। विकास ने इस दौरान शादी का झांसा देकर कई बाद महिला का शारीरिक शोषण भी किया। दो दिन पहले विकास बाथरूम में था। उसके पर्स से उसका फोटोयुक्त ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसमें विकास का नाम वसीम अकरम निवासी बड़नगर लिखा था। इस पर उसे संदेह हुआ तो उसने विकास से सच्चाई पूछी। पीड़िता ने बताया कि पहले तो वह आनाकानी करता रहा लेकिन बाद में उसने सच बता दिया। महिला थाना प्रभारी ज्योति दीखित ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।

Videos similaires