मेंन बाजार से ब्लॉक चौराहे तक सपाइयों और पुलिस में होती रही झड़प

2020-12-14 5

लखीमपुर खीरी:-किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक आवास से जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जबकि पुलिस सपा कार्यकर्ताओं व पूर्व विधायक को जिला मुख्यालय जाने से रोकने के प्रयास में थी। प्रदर्शन करते हुए निकले सपाइयों को पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया। इस पर सपाइयों और पुलिस में कई बार तीखी झड़प हुई। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शन न करने की अपील की। लेकिन सफाई कतई मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में कई बार तीखी झड़प हुई। मेन बाजार से ब्लॉक मुख्यालय तक अस्पताल रोड पर करीब 300 मीटर तक सपाइयों और पुलिस में झड़प होती रही। पुलिस के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए और सपाई ब्लॉक चौराहे तक प्रदर्शन करते हुए आ पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।

Free Traffic Exchange

Videos similaires