किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हिरासत में

2020-12-08 36

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हिरासत में
#kishan ke samarthan me #utri bhim army #jiladhyaksh hirasat me
फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा कृषि अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन करनें के लिए एकत्रित हुए लेकिन पुलिस नें उन्हें नजर बंद कर लिया| पुलिस के घेरे में किसान यूनियन नेता प्रदर्शन करते रहे| बाद में सांकेतिक रूप से हाई पर धरना देनें के बाद ज्ञापन सौपा गया| वही किसान यूनियन के आन्दोलन को समर्थन देनें के लिए पंहुचे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों को पुलिस की पिटाई का सामान करना पड़ा| जिलाध्यक्ष नें पुलिस पर उसे जूतों से मारने का आरोप लगाया| दरअसल नेकपुर पुल के निकट हाई-वे पर किसान यूनियन प्रदर्शन कर रही थी| जिसे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आशुतोष कठेरिया, पदाधिकारी सहजान मंसूरी, अखिल कठेरिया, लल्लन, अतुल वाल्मीकि व दिलीप आदि अपना समर्थन देनें पार्टी का नीला गमछा गले में डालकर पंहुचे| वह सभी किसान यूनियन के साथ धरने पर बैठे और जिलाध्यक्ष नें अपना भाषण भी दिया| अचानक सीओ राजवीर और अन्य पुलिस कर्मियों नें उनके गले में पड़े गमछे उतार कर फेंक दिये| जब भीम आर्मी नेताओं नें इसका विरोध किया तो पुलिस नें उन्हें लाठी से पीट कर पास खड़ी कैदी बैन में बैठा दिया| सीओ नें उसके भीतर जाकर भीम आर्मी नेताओं की जमकर पिटाई कर दी| भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नें आरोप लगाया कि सीओ नें उन्हें जूतों से पिटा है|

Videos similaires