हरियाणा-यूपी सीमा विवाद: किसानों में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 किसान घायल

2020-12-01 1

बागपत। खबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से है, यहां हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच कई सालों से सीमा विवाद चलता आ रहा है। सीमा विवाद के कारण सोमवार को गेहूं की बुवाई कर रहे बागपत जिले के किसानों पर एक दर्जन से ज्यादा हरियाणा के किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में हमला बोल दिया। इस हमले में बागपत के 10 किसान गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, हरियाणा की पानीपत पुलिस इस दौरान बागपत के पांच किसानों को भी अपने साथ ले गई है।

Videos similaires