बहनों ने भाई दूज पर की भाइयों के दीर्घायु की कामना

2020-11-16 3

लखीमपुर खीरी: बहनों ने भाई दूज पूजा कर अपने भाइयों के दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों को तिलक लगाकर प्रसाद खिलाया। नगर में महिलाओं ने भैया दूज की पूजा की। इस दौरान राजा-रानी की कथा सुनाई गई और बताया गया कि बहन की गोधन पूजा से कैसे उसके भाई की रक्षा हुई थी। पूजन के बाद बहनों ने गीत भी गए।नगर में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से गोधन पूजा की पूरी विधान की। इसके अलावा शहर के कई जगहों भी गोधन पूजा की गई। पूजन में काफी संख्या में महिला, युवती, बच्चियां शामिल थे।

Videos similaires