30 कांग्रेसि प्रदर्शनकारी को इको गार्डन से पुलिस ने भेजा जेल

2020-11-05 1

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों के विरोध में गुरुवार को महानगर और जिला कांग्रेस ने परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन होने की मीडिया के जरिये भनक लगते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और प्रदर्शनकारी कुछ महिलाओं को प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिया। महिला और पुरुष कार्यकर्ता हजरतगंज में मार्च निकालना चाह रहे थे मगर धक्का मुक्की के बीच पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही हजरतगंज में भी पुलिस फ़ोर्स लगा दी गई थी। जबकि जो महिलाएं परिवर्तन चौक पहुँच गई थी उन्हें वहां से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आशियाना स्थित इको गार्डन भेज दिया। यहां से करीब 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जेल भेजा दिया बाकी को रिहा कर दिया गया। 

Free Traffic Exchange