सांवेर उपचुनाव के लिए रवाना हुए मतदान दल, पहली बार कोविड से बचाव की सामग्री भी मिली कर्मचारियों को

2020-11-02 8

प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट भी शामिल है। सांवेर विधानसभा में उपचुनाव के लिए आज नेहरू स्टेडियम से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के लिए सुबह से ही मतदान दलों के नेहरू स्टेडियम पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सांवेर के 380 केंद्रों के लिए 39 खिड़कियों से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। स्टेडियम में व्यवस्था के बतौर सभी 380 मतदान दलों के लिए 380 टेबलो की व्यवस्था के साथ लगभग 1520 कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई थी। मतदान दलों में शामिल लगभग डेढ़ हजार कर्मचारियों को सामग्री वितरण करने के लिए प्रशासन की ओर से 500 कर्मचारियों को स्टेडियम में लगाया गया। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि पहली बार कोविड-19 से बचाव के लिए मतदान दलों को ना सिर्फ विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, बल्कि मतदान दलों को विशेष सामग्री भी दी गई है।जिसमें ग्लव्स, सैनिटाइजर, मास्क शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि 380 में से 119 संवेदनशील मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ सीपीएफ, एसएएफ, का बल लगाने के साथ विशेष पुलिस बल भी लगाया गया है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires