अन्नपूर्णा नगर निवासी नगर निगम के कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी

2020-10-30 9

शुक्रवार सुबह नानाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा नगर में एक युवक ने फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक का नाम शशांक चौहान है और वह उज्जैन नगर निगम के ज़ोन क्रमांक 3 में ग्लोबल वेस्ट कम्पनी में सुरवाइज़र के पद पर पदस्थ था। नानाखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव जिला अस्पताल पहुंचाया और फाँसी लगाने के कारणों का पता लगा रही है। शुक्रवार सुबह नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली की अन्नपूर्णा नगर के मकान नंबर 305 में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची जहां 24 वर्षीय शशांक चौहान पिता राजेश चौहान फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार शशांक उज्जैन नगर निगम का कचरा प्रबंधन करने वाली कंपनी ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी है और वह नगर निगम के जोन क्रमांक 3 पर सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ था। 15 दिन पहले ही उसने अन्नपूर्णा नगर में मकान किराए से लिया है। इसी वर्ष मई महीने में शशांक की शादी हुई है। जानकारी के अनुसार उसने अखंड महाकाल कॉलोनी में रहने वाली खुशबू नाम की लड़की से शादी की है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires