इटावा:- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी(सपा) में वापसी की अटकलों को खारिज करते हुये कहा की उनकी पार्टी का विलय नही होगा बल्कि आगामी विधानसभा के चुनाव में सिर्फ गठबंधन हो सकता है। श्री यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का सपा में विलय नही होगा। उनकी पार्टी सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भाजपा की नीतियों से आम आदमी की पूरी तरह से कमर टूट चुकी है और बदलाव की मांग होने लगी है। ऐसे में अब हम भी चुप बैठने के बजाय जनता के बीच उनकी समस्याओं को लेकर जायेंगे। लगातार तीन साल से हम यही काम करते आ रहे हैं।