नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकेले देख कर करता था अश्लील हरकतें

2020-10-27 4

जबलपुर में महिला अपराध और नाबालिगों से छेड़छाड़ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वही पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए तरह-तरह के मुहिम चला रही है। लेकिन इसके बावजूद भी महिला अपराधों में कमी बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रही है। ताजा मामला गढ़ा थाना क्षेत्र के सूपाताल में देखने को मिला है। सूपाताल में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने अपनी मां के साथ गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की उसके कॉलोनी में रहने वाले सुनील महोबिया उसे फरवरी माह से परेशान कर रहा है। किशोरी जब भी अपने घर से निकलती सुनील उसे देखकर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करने लगता था। लेकिन किशोरी ओर उसकी मां लोग लज्जा के कारण यह बात किसी को नही बता रही थी लेकिन धीरे-धीरे आरोपी रोज परेशान करने लगा। छेड़छाड़ की घटना से परेशान होकर किशोरी ओर उसकी माँ ने गढ़ा थाने आज शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर नाबालिग से छेड़छाड़ और पास्को एक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Videos similaires