यूपी सरकार और योगी आदित्यनाथ पर बरसे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह

2020-10-21 2

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता करके योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हाथरस कांड से दुखी  हो कर 236 वाल्मीकि समाज के लोगों ने हिंदू धर्म छोड़ दिया। भजपा पार्टी मे दलितों का सम्मान वाल्मीकि का सम्मान नही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार दलित विरोधी है। यूपी में जाति देख के न्याय दिया जा रहा है। दलितों का विश्वास योगी आदित्य नाथ ने खो दिया है। भाजपा जातिवादी सोच के तहत काम कर रही है। हाथरस में बेरहमी की परकास्था पार कर दी गयी है। वहाँ सरकार बलात्कारियों को बचाने मे लग जाती है। मायावती आज तक दलितों के बीच नही गयी ना हाथरस ना बलिया। उत्तर प्रदेश में बच्चियों के साथ घटनायें हो रही है। न्याय देने के नाम पर जाति देखी जा रही है। हम हज़ारों वर्ष पीछे चले गए है। जहां दलितों को कुचला जाता था। आम आदमी पार्टी की माँग है कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नही है योगी को इस्तीफ़ा देना चाहिए।  बलिया कांड में विधायक को सरकार लगतार छोड़ रही है। आने वाले समय मे पार्टी आंदोलन करेंगी दलितों का सम्मेलन आयोजित किया।

Videos similaires