शाजापुर: अजास जनकल्याण संगठन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

2020-10-19 12

शाजापुर। अजास जनकल्याण संगठन मध्यप्रदेश जो की तीव्र गति से सामाजिक सुधार और जनकल्याण का उद्देश्य लेकर आगे बढ़ रहा है। यह संगठन कई छोटे संगठनों को अपनों में समा कर बड़ा संगठन बनाने की और अग्रसर है। अजास संगठन शाजापुर का आज जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह लालघाटी के दुर्गा गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के फोटो पर माल्यार्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों का शाजापुर अजास संगठन के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह मालवीय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सदस्यों ने स्वागत गीत और स्वागत भाषण के द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम में बाहर से पधारे वरिष्ठ और रिटायर कर्मचारियों का कोरोना योद्धाओं का और सामाजिक पत्रकारों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात अतिथि महोदय द्वारा समाज को सही दिशा में बढ़ने का संदेश दिया गया। 

Videos similaires